ग्रैमी अवार्ड 2025 का आयोजन 2 फरवरी को लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन के क्रिप्टो टाउन एरिना में किया गया था|ग्रैमी अवार्ड संगीत जगत का सबसे बड़ा सम्मान समारोह है| ग्रैमी अवार्ड 2025 में कुल 94 श्रेणियों में से 84 में विजेताओं की घोषणा हुई|इस समारोह में विश्वभर के बेहतरीन संगीत कलाकारों को सम्मानित किया गया|इस वर्ष भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका चन्द्रिका टंडन ने “बेस्ट न्यू एज एलबम” की श्रेणी में “त्रिवेणी एलबम” के लिए अवार्ड जीता|इस वर्ष ग्रैमी नॉमिनेशन में सबसे आगे अमेरिकी सिंगर और लेखिका बेयोंसे रही,जिन्होंने 11 नॉमिनेशन हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया|

ग्रैमी अवार्ड क्या है?-
- ग्रैमी अवार्ड,जिसका पुराना नाम ग्रामोफोन अवार्ड था|
- अमेरिका में नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग्स आर्ट्स एंड साइंसेज (NARAS) के तरफ से यह पुरस्कार वितरित किया जाता है|
- ग्रैमी अवार्ड वर्ष 1958 के कलाकारों का सम्मान करने के लिए वर्ष 1959 में शुरू किया गया था|
- ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित होने वालों को ग्रामोफोन की एक स्वर्ण प्रतिमा प्रदान की जाती है|
- ग्रैमी अवार्ड का मुख्य उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में उच्च मानकों को प्रोत्साहित करना और नए नए प्रतिभाओं को सम्मानित करना एवं पहचान दिलाना है|
- पंडित रविशंकर पहले भारतीय है जिनको ग्रैमी अवार्ड से पुरस्कृत किया गया|
- वर्ष 2013 में पंडित रविशंकर को ग्रैमी अवार्ड के तहत “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मामित किया गया था|
- भारतीय संगीतकार ए आर रहमान को दो बार ग्रैमी अवार्ड मिला है|
इस वर्ष(ग्रैमी अवार्ड 2025) के पुरस्कारों में कई उपलब्धियां रही|इनमे बियोंसे और केंड्रिक लैमर को टॉप पुरस्कार प्राप्त हुए |इस वर्ष ग्रैमी अवार्ड 2025 प्राप्त विजेताओं की सूची-
ग्रैमी अवार्ड 2025 के कुछ विजेताओं के नाम-
सांग ऑफ़ द ईयर:नॉट लिखे अस – केंड्रिक लेमर
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर :नॉट लाइक अस – केंड्रिक लेमर
बेस्ट कंट्री एल्बम : काउबॉय कार्टर सॉन्ग – बियोंसे
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम (शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग) – सबरीना कारपेंटर
बेस्ट कंट्री सॉन्ग – केसी मुसग्रेव्स
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट – चापेल रोअन
बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम (लास मुजेरेस या नो लोरन) – शकीरा
बेस्ट कंट्री ड्यूओ/ ग्रुप परफॉर्मेंस (II मोस्ट वॉन्टेड)- बियोंसे और माइली साइरस
बेस्ट रैप एल्बम (एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग) – डोएची
बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग – वन हेललूजाह
बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल) – एमी एलन
बेस्ट रॉक एल्बम (हैकनी डायमंड्स सॉन्ग) – द रोलिंग स्टोन
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- नॉट लाइक अस- केंड्रिक लैमर
बेस्ट जैज वोकल एल्बम- ए जॉयफुल हॉलीडे- समारा जॉय
बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- रिमेंबरेंस, चिक कोरिया एंड बेला फ्लेक
बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- विजन, नोरा जोन्स
बेस्ट कंटेम्टपरी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- प्लॉट आर्मर, टेलर ईगस्टी
इसे भी जानें-प्रथम फाउंडेशन क्या है?प्रथम फाउंडेशन का उद्देश्य क्या है?आइये जानते हैं-