पद्म पुरस्कार वर्ष 2025 के विजेताओं,पद्म पुरस्कार,श्रेणियां –

Daily Khabar Hindi
0 Min Read
पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा पद्म पुरस्कार 2025

इस लेख में हम आज पद्म पुरस्कार वर्ष 2025 के बारें में विस्तार से जानेंगे|

पद्म पुरस्कार वर्ष 2025 भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पुरस्कार है|यह पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदान किये जाते हैं जैसे-सामजिक कार्य,व्यापार और उद्योग,चिकित्सा,विज्ञान,कला,साहित्य और खेल एवं सिविल सेवा आदि| ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किया जाता है|यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल मार्च या अप्रैल माह के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है|भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में किया गया था|

पद्म पुरस्कार वर्ष 2025 की श्रेणिया-

पद्म पुरस्कार की निम्नलिखित तीन श्रेणिया है-

1-“पद्म विभूषण यह पुरस्कार असाधारण एवं विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किये जाते हैं|

2-“पद्म भूषण” यह पुरस्कार उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है|

3-“पद्म श्री” यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है|

पद्म पुरस्कार वर्ष 2025 चर्चा में क्यों है-

पद्म पुरस्कार वर्ष 2025– बिहार में सात लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है, जिनमे प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा,सामजिक कार्यकर्त्ता आचार्य किशोर कुणाल एवं पूर्व उप मुख्यमन्त्री सुशील कुमार मोदी शामिल हैं|

  1. देश भर से कुल 139 लोगों को विभिन्न श्रेणियों में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है|
  1. ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा जी को उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सेवा के लिए मरणोपरान्त सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया जायेगा|
  2. बिहार के उप मुख्यमन्त्री रहे सुशिल कुमार मोदी जी को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में मरणोपरान्पत पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा|
  3. पी आर राजेश पूर्व हॉकी ख़िलाड़ी को खेल क्षेत्र विशिष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा|
  4. पंकज उदास(मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा|
  5. सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता किशोर कुणाल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा|
  6. पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बिहार के अन्य लोग जैसे –भीम सिंह भावेश को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में,हेमंत कुमार को चिकित्सा के क्षेत्र में,निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में,विजय नित्यानंद सुरिश्वर जी महाराज को आध्यात्म के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया जायेगा |
  7. पूर्व क्रिकेट ख़िलाड़ी आर अश्विन को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा|

पद्म पुरस्कार वर्ष 2025 की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या की गई,जिसमे सात पद्म विभूषण,19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सहित 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जायेगा|

इसे भी पढ़े सरना धर्म कोड क्या है?आइये सरना धर्म और सरना कोड और इसकी विशेषताओं के बारे में जाने-

Share This Article
Leave a Comment