Svamitva Scheme(स्वामित्व योजना) क्या है ?स्वामित्व योजना के लाभ और उद्देश्य क्या है?

Daily Khabar Hindi
3 Min Read
स्वामित्व योजना क्या है?स्वामित्व योजना क्या है?

आज हम इस लेख के माध्यम से स्वामित्व योजना के बारे में जानेंगे|Svamitva Scheme(स्वामित्व योजना) का उद्देश्य क्या हैं और इसके लाभ किसको मिलेंगे|

Svamitva Scheme(स्वामित्व योजना) की शुरुआत भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 24 अप्रैल 2020 को शुरू किया गया|माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर इसको शुरू किया गया था|यह योजना केंद्र सरकार की योजना है|

Svamitva Scheme(स्वामित्व योजना) का उद्देश्य मुख्य रूप से ड्रोन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों के सीमाओं का निर्धारण कर ग्रामीण क्षेत्रो में संपत्ति का समाधान प्रदान करता है|इससे लोगो को अपने ‘संपत्ति के अधिकार का रिकार्ड’ प्राप्त कर सकेंगे|इस संपत्ति के अधिकार के रिकार्ड के माध्यम से वे बैंक से ऋण प्राप्त कर सकेंगे साथ ही अन्य वित्तीय लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे|

इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र,कर्नाटक,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश,राजस्थान और पंजाब राज्यों के गावों में लागू किया जायेगा|इस योजना का क्रियान्वयन सभी राज्यों एवम् केन्द्रशाषित प्रदेशो के ग्रामीण क्षेत्रों में होगा|इस योजना के अंतर्गत 2021 से 2025 तक देश के लगभग  6.6 लाख गावों का ड्रोन तकनीकी के माध्यम से सर्वेक्षण किया जायेगा|

स्वामित्व योजना के उद्देश्यों को सही समय पर पूरा करने व उसके क्रियान्वयन के लिए विभिन्न मंत्रालय जैसे पंचायती राज मंत्रालय,राजस्व विभाग,राज्य पंचायतीय राज्य विभाग व भारतीय सर्वेक्षण विभाग एक-दुसरे के साथ मिलकर काम करेंगें|

Svamitva Scheme(स्वामित्व योजना) के उद्देश्य-

  • Svamitva Scheme(स्वामित्व योजना) ग्रामीण क्षेत्रो में संपत्ति विवादों को कम करने और हल करने में मदद करेगी |
  • इस योजना के तहत लोगों को संपत्ति के बदले ऋण या वित्तीय सहायता प्रदान करना |
  • ग्रामीण क्षेत्रों में एक सटीक एवं सही भूमि का रिकॉर्ड तैयार करना |
  • यह योजना संपत्ति कर के निर्धारण में मदद करेगा,जो ग्राम पंचायतों को प्राप्त होगा |जिसका प्रयोग ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो को पूरा करने में मदद मिलेगी|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में 17 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के 15 लाख से अधिक लोगों को स्वामित्त्व योजना के तहत ‘संपत्ति कार्ड’ को विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदान किया|

इसे भी जाने:साइबर फ्रॉड क्या होता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं?-

स्वामित्व योजना क्या है-

        Share This Article
        Leave a Comment