दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ICC Champions Trophy Final 2025 का मैच 09 मार्च दिन रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा कर चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की।भारत ने 12 साल बाद वनडे का ICC खिताब जीता। न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बना का भारत को 252 रन का लक्ष्य दिया।भारत ने 49 ओवर मैच खेल खेलते हुए 4 विकेट शेष रहते ही 252 रन का लक्ष्य पूरा कर ICC Champions Trophy 2025 का खिताब अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50ओवरों में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाएं। न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करने आए Will Young ने 23 बाल पर 15 और रचिन रविन्द्र ने जिसमें 1 छक्का तथा 4 चौका के साथ 29 बाल पर 37 रन की पारी खेली।डेरिल मिशेल के 101 बाल पर 63 रन और मिचेल ब्रेसवेल के 40 बाल पर 53 रन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाएं।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी की।जहां कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट झटकें,वही वरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी अच्छी स्पिन गेंदबाजी का दम दिखाया,वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटकें।भारत के अन्य गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया,जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 251 रन ही बना सकी।
ICC Champions Trophy 2025: भारत की पारी
ICC Champions Trophy 2025 के फाइनल मैच में 252 रन का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शानदार 105 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।कप्तान रोहित शर्मा ने 83 बाल पर 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जड़े।श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाएं।के एल राहुल और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेली।के एल राहुल 33 बाल पर 34 रनों के साथ नाबाद रहें।इन बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड पर शानदार जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजी शानदार रही। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने 10 ओवरों में 46 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटकें।मिशेल सैंटनर ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का विकेट लिया। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को 1 रन पर अपनी गेंद में फंसाया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद 251 रनों को बचा नहीं पाई और हार का सामना करना पड़ा और भारत ICC Champions Trophy 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की।
ICC Champions Trophy: भारत की प्लेइंग 11
क्रमांक
खिलाड़ी का नाम
1
रोहित शर्मा (कप्तान)
2
शुभमन गिल
3
विराट कोहली
4
श्रेयस अय्यर
5
केएल राहुल (विकेटकीपर)
6
हार्दिक पंड्या
7
अक्षर पटेल
8
रवींद्र जडेजा
9
मोहम्मद शमी
10
कुलदीप यादव
11
वरुण चक्रवर्ती
ICC Champions Trophy: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
क्रमांक
खिलाड़ी का नाम
1
विल यंग
2
राचिन रविंद्र
3
केन विलियमसन
4
डेरिल मिशेल
5
टॉम लैथम (विकेटकीपर)
6
ग्लेन फिलिप्स
7
माइकल ब्रेसवेल
8
मिशेल सैंटनर (कप्तान)
9
काइल जैमीसन
10
विलियम ओ’रूर्के
11
नाथन स्मिथ
ICC Champions Trophy: विजेताओं की सूची
साल
विजेता
उप-विजेता
मेजबान
1998
दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज
बांग्लादेश
2000
न्यूजीलैंड
भारत
केन्या
2002
श्रीलंका और भारत
–
श्रीलंका
2004
वेस्टइंडीज
इंग्लैंड
इंग्लैंड
2006
ऑस्ट्रेलिया
वेस्टइंडीज
भारत
2009
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
2013
भारत
इंग्लैंड
इंग्लैंड और वेल्स
2017
पाकिस्तान
भारत
इंग्लैंड और वेल्स
2025
भारत
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान और यूएई
भारत ICC Champions Trophy तीन बार(2002,2013,2025)जीत चुका है।जबकि ऑस्ट्रेलिया इस खिताब को 2 बार(2006,2009) बार जीत चुका है।
वर्ष 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से ICC Champions Trophy का विजेता रहा है।
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज भी ICC Champions Trophy का विजेता रहा है।
ICC Champions Trophy 2025 के फाइनल मैच में भारत,न्यूजीलैंड को 1 ओवर शेष रहते 4 विकेट से हराया।भारत के कप्तान रोहित शर्मा को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविन्द्र प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहें।