International Women’s Day 2025: “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार,समानता, सशक्तिकरण।”

Daily Khabar Hindi
5 Min Read
International Women's Day

दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जाता है।यह दिन महिलाओं के संघर्ष और उनके सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।यह दिन न केवल महिलाओं का समाज में समानता और न्याय के लिए जागरूकता फैलाने ही नहीं बल्कि उनकी उपलब्धियों और संघर्षों को मान्यता प्रदान करने का अवसर भी देता है।

वर्तमान समय में महिलाएं,पुरुषों की तरह हर क्षेत्रों में अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों से समाज और स्वयं को एक नई ऊंचाई देने का काम कर रहीं हैं।महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को अपने हक के लिए हर संभव प्रयास को प्रोत्साहन प्रदान करना और समाज के हर क्षेत्र में उनको बराबरी का अवसर देने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं को किसी विशेष अवसर या दिन ही नहीं बल्कि उनको हर दिन समान अधिकार, स्वतंत्रता,समानता और अवसर मिलना चाहिए,जिससे कि वे समाज में सहज महसूस कर सकें।

Women’s day का इतिहास-

International Women’s day मनाने की शुरुआत 20वीं सदी से हुई थी।अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने कम वेतन और लंबे घंटे तक काम को लेकर वर्ष 1908 में न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके उपरांत वर्ष 1909 में 28 फरवरी को अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

बाद में समाजवादी नेता क्लारा जेटकिन ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा।इसके उपरांत वर्ष 1911 में पहली बार जर्मनी, आस्ट्रिया, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। वहीं वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की।

International Women’s day मानने का उद्देश्य

समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने,उनके योगदान एवं लैंगिक समानता की दिशा में उठाए गए कदमों को सम्मानित करना ही International Women’s Day मनाने का उद्देश्य है। यह दिन समाज में हो रहे महिलाओं के साथ भेदभाव, अत्याचारों एवं असमानताओं को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाने का एक अवसर है।यह दिन महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने, उन्हें सशक्त बनाने तथा उनको हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करनें के लिए विश्व स्तर पर समर्थन एवं एकजुटता का बढ़ावा देता है।

International Women’s day: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश-

International Women’s day के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्वभर की सभी महिलाओं को नमन किया। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों एवं महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि रहा है और वर्तमान समय में महिलाओं का योगदान विश्व पटल के हर क्षेत्रों में मौजूद है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कम किया है जो कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने International Women’s day के अवसर पर नारी शक्ति को नीति,निष्ठा,निर्णय एवं नेतृत्व का प्रतीक कहा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बना रही है और उनका क्रियान्वयन कर रही है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी लोग नारी शक्ति का सम्मान करें एवं उनके योगदान को सराहें।

International Women’s Day: इन संदेश के साथ महिलाओं को शुभकामनाएं संदेश भेजे-

  • “सशक्त महिला वह है जो खुद के फैसले लेने में सक्षम हो.”
  • “जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो परिवार, समाज और देश प्रगति करता है.”
  • “महिलाएं कमजोर नही होतीं,वे तो सृजन की शक्ति से भरी होती हैं”
  • “नारी शक्ति का सम्मान,है समाज का सच्चा मान”
  • “सशक्त नारी,सशक्त समाज”
  • “नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है”

इसे भी पढ़ें-OSCAR AWARD 2025:97वें ऑस्कर अवार्ड के संस्करण में सेक्स वर्कर पर बनी फिल्म ने 5 अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड जीतें-

    Share This Article
    Leave a Comment